Home #katihar कटिहार एसपी शिखर चौधरी का बलिया बेलौन थाना निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल पर...

कटिहार एसपी शिखर चौधरी का बलिया बेलौन थाना निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल पर दिया जोर

15
0


पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कटिहार एसपी शिखर चौधरी शनिवार को बलिया बेलौन थाना पहुँच कर निरीक्षण करते हुए थाना के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही दैनिक पंजी, प्राथमिकी पंजी, रनिंग रजिस्टर सहित अन्य अपराधों से संबंधित मामलों की समीक्षा किये, बलिया बेलौन थाना का कार्य के प्रति संतुष्ट व्यक्त करते कहा की थाना का कार्य अच्छा चल रहा है, क्राईम कंट्रोल के लिए सस्ती बढ़ाने का आदेश दिये, बलिया बेलौन थाना का नया भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने का  आश्वासन दिये, साथ ही गस्ती वाहन की कमी दुर करने की बात कहे, निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की सफाई, पुलिस बैरेक, हाजत का निरीक्षण किये, इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव सहित थाना की व्यवस्था पर संतुष्ट जाहिर करते हुए अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाने का आदेश थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन को दिये. उन्होंने कहा की यह क्षेत्र बंगाल की सीमा से जुड़ा रहने के कारण अपराधियों एंव शराब कारोबारी पर सख्त नजर रखने की जरूरत है.अपराध रोकने के लिए वाहनों की नियमित जांच, गस्ती बढ़ाने की बात कहे, शराब कारोबारी का नाम दागी पंजी में दर्ज कर उस पर कठोर कार्रवाई करने एंव लंबित कांडों का समय पर निपटारा करने की बात कहे, नियमित रूप से वाहनों के कागजात जांच करने, हेलमेट के प्रति बाइक चालकों में जागरूकता पैदा करने एवं थाना में फरियाद लेकर आये प्रबुद्ध जनों पर विशेष ध्यान रखने की बात कहे. शराब बंदी कानून को कारगर बनाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चला कर शराब ले कर चलने, शराब पीने या शराब रखने पर तुरंत कार्रवाई करने पर बल दिया. इस अवसर पर  पुलिस निरीक्षक बारसोई, थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन, सहायक अवर निरीक्षक राजनेता क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here