रेलवे मैदान में चल रहा अंतर विभागीय क्रिकेट ट्राउनामनेट में रविवार को पहला मुकाबला एसएंडटी बनाम स्टोर टीम के बीच खेला गया। जिसमें स्टोर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 145 रन बनाकर 146 रन का लक्ष्य एस एंड टी के सामने रखा वही जवाब में उतरी एस एंड टी की टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज जयंत गांगुली और रविशंकर दास ने मैच को आगे बढ़ाया और जयंत गांगुली रिटायर्ड हो गए उसके बाद नवीन आए नवीन की धुआंधार बल्लेबाजी के साथ मैच आगे बढ़ी। रवि शंकर दास नाबाद 62 रन बनाए उन्हें मैन ऑफ द मैच नवीन 14 बाल 34 रन 3 विकेट भी लिए दिया गया वहीं एस एंड टी के आफिसर अनुराग साद ने अंतिम समय में टीम का साथ दिया और टिम जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित किया।
वही दूसरा मुकाबला मैकेनिकल बनाम आपरेटिंग के बीच खेला गया जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय मेकेनिकल टीम ने लिया और निर्धारित 20 ओवर में 79 रन बनाकर 80 का लक्ष्य आपरेटिंग टीम के सामने रखा, जबकि जवाब में उतरी आपरेटिंग टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए आपरेटिंग टीम ने 4 वीकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल अपना जगह सुनिश्चित किया और इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे। वही संतोष सिंह 14 रन बनाए और 4 ओवर में 7 रन देकर तीन विकेट लिए। रविवार को आयोजित पुरे मैच में स्पोर्ट्स पदाधिकारी पंकज पाल मैदान में मौजूद रहे। मैच काफी रोमांचक था।
आयोजित टूर्नामेंट में कामेनटेरि अमित सागर और सौरभ घोष ने किया और कमिटी के सभी सदस्य राकेश रंजन, गौतम, सतीश, पिंटू, विवेकानंद, वेद,पिपू,बुबली, संतोष, सतीश कुमार मैच अम्पायर, राजीव राय और शेखर गुप्ता , मैच स्कोरिंग सिद्धान्त और देवराज, बोर्ड स्कोरिंग आलोक और रिसु ने किया।
सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला इन्जिनियरिंग बनाम आरपीएफ और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एस एन टी बनाम आपरेटिंग के बीच खेला जाएगा।
Home #Katihar rail mandal रेलवे मैदान में रोमांचक मुकाबला: एसएंडटी ने स्टोर टीम को हराकर सेमीफाइनल...
















