कटिहार रेल मंडल में पहली बार आयोजित नाइट T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एन.एफ. रेलवे मजदूर यूनियन, कटिहार शाखा-1 के तत्वावधान में आयोजित “स्व. दिग्विजयनाथ पांडेय मेमोरियल” अंतर विभागीय T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 रेलवे ग्राउंड में पूरे रोमांच के साथ खेला जा रहा है। जिसका फाइनल मुकाबला आरपीएफ बनाम इंजीनियरिंग टीम के बीच खेला जाएगा। जिसमें विजेताओं को डीआरएम किरेंद्र नरह द्वारा सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा। मजदूर यूनियन शाखा-1 के सचिव सुमन मिश्रा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से अब फाइनल मुकाबला मंगलवार की जगह बुधवार को निर्धारित किया गया है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है
















