Home #katihar राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में ट्राफिक चालान सहित कुल 2700 से अधिक...

राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में ट्राफिक चालान सहित कुल 2700 से अधिक मामलों का हुआ निपटारा

1
0

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में शनिवार को रिकॉर्ड स्तर पर मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक कुल 2700 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। जबकि समाचार प्रेषण तक ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों में देर शाम तक लोगों की भीड़ विभिन्न बेंचों पर लगी रही। पटना उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ट्रॉफिक चालान का बेंच की समय सीमा लोगों की सुविधा के मद्देनजर रात्रि 9 बजे तक निर्धारित की गई थी।
वही आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को विधिवत उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश धृति जसलीन शर्मा , एडीजे प्रथम संदीप कुमार मिश्रा, सीजेएम माधुरी सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिला जज रणवीर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोक अदालत सुलह एवं समझौते के माध्यम से त्वरित न्याय पाने का एक निःशुल्क सशक्त मंच है जिसका आमजन को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
इसके लिए प्रधान जिला जज श्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मामलों के निष्पादन के लिए कुल 16 बेंच गठित किए गए थे। इनमें अपराध से संबंधित 203 मामले, एनआई एक्ट का 1 मामला, लोन रिकवरी के 598 मामले, बिजली विभाग के 50, टेलीफोन विभाग के 33, पारिवारिक विवाद के 3, रेलवे न्यायालय के 705 तथा ट्रैफिक चालान से जुड़े करीब 1000 से अधिक मामलों का निष्पादन शाम तक किया गया।
वही ट्रैफिक चालान को छोड़कर विभिन्न मामलों में कुल 3 करोड़ 18 लाख 66 हजार 560 रुपये की सेटलमेंट राशि तय हुई। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सुबह से ही न्यायालय परिसर में लोगों की अपार भीड़ उमड़ी रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता संघ के निर्देश पर अधिवक्ताओ की सक्रिय भूमिका नहीं रही बवाजूद उसके जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं न्यायिक अधिकारियों के समन्वय से बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा संभव हो सका और एक बार फिर से कटिहार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल किया।
आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की व्यवस्था को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश सिंह देउ के निर्देश पर पूछताछ केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, मेडिकल एवं अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे ट्रॉफिक चालान सहित अन्य मामलों के निष्पादन में आए लोग काफी संतुष्ट नजर आए और पहली बार ट्रॉफिक चालान आदि में मिले छूट से हर्ष प्रकट करते हुए न्यायिक प्रशासन एवं जिला प्रशासन को दिल से धन्यवाद भी दिया।
वही आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर एक बेंच बारसोई अनुमंडल न्यायालय तथा एक बेंच रेलवे न्यायालय में भी बनाया गया था, जहां रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मामलों का निष्पादन किया गया।
आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला जज, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने टीम के साथ घूम धूम कर सभी विभिन्न बेंचों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते भी लिया। कार्यक्रम की सफलता में गठित बेच के सभी न्यायिक पदाधिकारियों, लोक अभियोजकों, पैनल अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्यों के साथ ऑफिस क्लर्क आशीष कुमार, विजय कुमार, सिंटू कुमार के साथ रेलवे से पेशकर कुलदीप कुमार सिंहा, नवीन कुमार आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here