Home #katihar खेत से अमरूद निकालते किसान

खेत से अमरूद निकालते किसान

50
0

कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड में देवाधिदेव महादेव को समर्पित सावन का महीना खासकर क्षेत्र में अमरूद की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशियां लेकर आता है। सावन के महीने में खासकर सोमवार को महादेव के भक्त दिनभर उपवास रहकर पूजा अर्चना के उपरांत फलहारी करते हैं। ऐसे में अन्य फलों के साथ–साथ अमरूद का भी काफी डिमांड रहता है। जिससे अमरूद उत्पादक किसानों का अच्छा भाव मिलता है। बता दें की राजवाड़ा पंचायत में करीब 30 एकड़ के रकवे में कई किस्मों की अमरूद की खेती की जाती है। जिसमे खासकर ताइवान अमरूद का काफी डिमांड रहता है। अमरूद उत्पादक किसान सहदेव ऋषि बताते हैं कि सावन के महीने मे अक्सर लोग पूजा पाठ करते हैं। इससे अमरूद का बाजार भाव अच्छा मिल जाता है। देसी,बनारसी आदि अमरूद का भाव 15 सौ क्विंटल की दर से खेत से ही व्यापारी खरीद कर ले जाते हैं। सावन के इस पावन महीने मे भोलेनाथ अपने किसान भक्तों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here