Home #katihar अतिप्राचीन शिवालय भारी डीह में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

अतिप्राचीन शिवालय भारी डीह में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

57
0

कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड में सावन के चौथे सोमवार को हर हर महादेव,बोलबम के जयघोष से सारा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। इस मौके पर प्रखंड स्थित अतिप्राचीन शिव मंदिर भारी डीह मे सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर देवाधिदेव महादेव का पूजा अर्चना किया। वहीं क्षेत्र के रामपुर,भर्रा, महमदिया सहित रौतारा,राजवाड़ा पंचायत स्थित ज्ञानेश्वर महादेव शिवालय मे जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर कई मंदिरों में रुद्राभिषेक तो कहीं शिवचर्चा और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। मन्यताओ के अनुसार देवाधिदेव महादेव के प्रिय माह सावन महीने मे शिव का पूजा अर्चना करने का माह बताया गया है। खासकर सोमवार दिन का काफी महत्व माना गया है। इस दिन श्रद्धा पूर्वक शिव का पूजन कर व जलाभिषेक करने से लोगों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here