अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटिहार मंडल कारा में महिला बंदियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता प्रियंका कुमारी ने जेल में बंद महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
बिहार के कटिहार जिला स्थित मंडल कारा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप कारापाल सत्यजीत कुमार,अभिषेक आनंद एवं निरज कुमार की मौजूदगी में किया गया कार्यक्रम।
कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ता प्रियंका कुमारी ने जेल में बंद महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक साझा कीं। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और असक्षम महिलाओं को सरकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने मामलों की सही ढंग से अपनी बातों को बता सकें।
अधिवक्ता प्रियंका कुमारी ने यह भी आश्वासन दिया कि जरूरतमंद महिला बंदियों को वे निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेंगी, जिसका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य महिला बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और न्यायिक प्रक्रिया में उनकी मदद करना था।
















