Home #Katihar rail mandal अरुणाचल एक्सप्रेस से 30 किलो गांजा बरामद, एक युवक गिरफ्तार

अरुणाचल एक्सप्रेस से 30 किलो गांजा बरामद, एक युवक गिरफ्तार

1
0

रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से सघन छापामारी अभियान चलाकर अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 30 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
रेल सूत्रों के अनुसार छापामारी इस अभियान के दौरान रेल थाना अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के साथ आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार एवं सीआईबी इंस्पेक्टर संतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ और जांच के क्रम में युवक के पास से 30 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान न्यू कुज बिहार निवासी 31 वर्षीय संजय वर्मा के रूप में हुई है। जो गाजा को अलग अलग कार्टून में पैक कर चोरी छुपे दिल्ली ले जा रहा था।
रेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध रेल थाना में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here