Home #katihar हसनगंज थाना क्षेत्र में पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी

हसनगंज थाना क्षेत्र में पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी

54
0

कटिहार जिला के हसनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत दहियारगंज दोहर धार में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज आगे की अनुसंधान मे जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। स्थानीय लोगों का मानना है,की शव कई दिनों पूर्व का है। जिससे शव से दुर्गंध भी आ रहा था। पंचायत के सरपंच अनिल कुमार मंडल और भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार मंडल ने बताया की दहियारगंज गांव के वार्ड संख्या–12 में एक पुल है। जिसके नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला है। शव फूल गया है और उससे बदबू भी आ रही है। शव का अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। थाना अध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। और आगे की अनुसंधान हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here