Home #katihar कृष्ण जन्माष्टमी पर हसनगंज मे मटका फोड़ का हुआ आयोजन

कृष्ण जन्माष्टमी पर हसनगंज मे मटका फोड़ का हुआ आयोजन

61
0

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त है। इस मौके पर कहीं भजन कीर्तन तो कहीं मेला का आयोजन किया गया है। वहीं हसनगंज प्रखंड मे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार को बलुआ पंचायत के बलुआ गांव के वार्ड संख्या 11 मे दही हांडी मटका फोड़ खेल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के पप्पू कुमार मंडल,भागवत शर्मा सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर किया। आयोजकों ने बताया की पूर्वजों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन गांव मे मटका फोड़ खेल का आयोजन होता चला आ रहा है। जिसके तहत इस वर्ष भी मटका फोड़ का आयोजन किया गया है। जिसमे बलुआ और सौरिया का टीम भाग लिया है। वहीं दही हांडी मटका फोड़ने वाले टीम को 1501 और नही फोड़ सकने वाले टीम को 1001 रुपया देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर रमन,अमर,छोटू,सुमन,शंभू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here