कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, अंचल अधिकारी स्नेहा कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने मोटर चालित नाव से पारदियारा, झब्बूटोला, दुर्गापुर, खट्टी भवानीपुर, चौकिया पहाड़पुर, बबलाबन्ना, कीर्तिटोला समेत अन्य पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अंचल अधिकारी स्नेहा कुमारी ने बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों की समस्याओं को हल करने पर जोर दिया। इस मौके पर स्थानीय मुखिया गोपाल प्रशाद सिंह और युधिष्ठिर मंडल भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने-अपने पंचायतों में राहत कार्यों की गति बढ़ाने और लोगों को हर संभव मदद दिलाने की बात कही। मुखिया ने बाढ़ पीड़ितों की त्वरित सहायता के लिए प्रशासन से अधिक संसाधन और समर्थन की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी
















