शनिवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने हसनगंज थाना का औचक निरीक्षण किया जिसमे कई कांडो से संबंधित पंजियों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया की हसनगंज थाना का विधिवत निरीक्षण किया गया। जिसमे कांडो का निष्पादन अच्छी संख्या में किया गया है। टोटल 22 कांड अभी पेंडिंग है। वारंट संबंधित मामले एवं गुंडा पंजी को भी अपडेट करने का दिशा निर्देश दिया गया है। कुछ कुछ कमियां पाई गई है,जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया है। वहीं गसती को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया है। इस मौके पर थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थें।
















