जहां एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। तो वहीं दूसरी तरफ हमारे समाज में रह रहे कुछ मनचले लड़कों के कारण बेटियो को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ जाती है। कुछ ऐसे ही हैरान कर देने वाली मामला सामने आई है।
कटिहार जिला अंतर्गत बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी सपना देवी की 15 वर्षीय पुत्री को विद्यालय जाने के क्रम में मनचले धर्मचंद्र कुमार राम ने रास्ते में पकड़ कर जबरन मांग में सिंदूर भर दिया। पीड़ित लड़की की मां सपना देवी ने जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को रोजाना की तरह मेरी बेटी पढ़ने के लिए सूजापुर हाई स्कूल जा रही थी। इसी बीच सुनसान रास्ते में राजूराम का पुत्र धर्मचंद कुमार राम पहले से ही मेरी बेटी के आशा में छिपकर बैठा हुआ था। जैसे ही मेरी बेटी उस रास्ते पर पहुंची,तो सुनसान रास्ते होने का फायदा उठाकर मनचले धर्मचंद कुमार राम ने मेरी बेटी को पड़कर जबरन मांग में सिंदूर भर दिया।जिसके बाद मनचले धर्मचंद कुमार राम ने मेरी बेटी को धमकी देने लगा और जबरदस्ती साथ चलने को कहने लगा। जिसके डर से मेरी बेटी चीखने चिल्लाने लगी,इसी बीच उसे रास्ते से बाजार जा रहे मेरा भाई वहां पहुंच गया ,जिसे देख धर्मचंद कुमार राम अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया। सपना देवी ने बताया की लगभग 2 माह पहले भी धर्मचंद कुमार राम ने मेरी बेटी के साथ रास्ते में छेड़खानी किया था,जिसको लेकर बोंड लिखवाया गया था।जिसके बाद भी धर्मचंद कुमार राम सरेआम ऐसा घिनौना काम कर दिया। वही इस घटना के बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ बरारी थाना पहुंचकर थाने में आवेदन देकर उचित न्याय की गुहार लगाई है। अगर सही समय पर छात्रा के मामा वहां नहीं पहुंचे तो छात्रा के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। अब देखने वाली बात यह है,कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कार्रवाई करती है।
















