कटिहार जिलावके बेलौन थाना प्रांगण में मिलादुन्नबी एंव विश्वकर्मा पूजा को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने सभी लोगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में जश्न मिलादुन्नबी एंव विश्वकर्मा पूजा मनाने की अपील की है, उन्होंने कहा की जुलूस ए मोहम्मदी निकालने के लिए सभी गांव को अनुज्ञप्ति लेना जरूरी है, बिना अनुज्ञप्ति के कोई भी जुलूस नहीं निकालें, साथ ही लोगों से कहा की जूलूस ए मोहम्मदी में डीजे बजाना मना है, इस दौरान शांति के माहौल में जश्न मिलादुन्नबी के जुलूस ए मोहम्मदी में शरीक होना है, कोई आपत्ती जनक पोस्ट शोसल मिडिया में पोस्ट नहीं करें, अफवाहों पर ध्यान नहीं दे कर इस की सूचना प्रशासन को देने की सलाह दी गयी, हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा, इस अवसर पर शांति समिति की बैठक में पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. बीझारा मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही ने जानकारी दी के कुरूम में रविवार को दावती जुलूस दिलशादपुर होते हुए कोर्रा, बेलौन, सालमारी से तेघड़ा, बिदेपुर हो कर कुरूम पहुंच कर समाप्त होगी,
मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने कहा की 16 सितम्बर को जश्न मिलादुन्नबी है,17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा है, लोग जुलूस ए मोहम्मदी ले कर खानकाह जाते हैं, इस क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के तहत सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हैं. इस परम्परा को कायम रखा जायेगा. शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने कहा की सभी त्योहार में सभी धर्म के लोग सहयोग करते हैं।
















