Home #katihar स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024″ के सफल आयोजन हेतु मनिहारी प्रखंड में...

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024″ के सफल आयोजन हेतु मनिहारी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न

62
0

आज दिनांक 13 सितंबर 2024 को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, माननीय मुखिया, पंचायत सचिव, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छताग्राही उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024” के संचालन पर चर्चा करना था, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

अभियान के दौरान पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सार्वजनिक स्थलों की सफाई, स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैली, मैराथन, जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान और श्रमदान प्रमुख हैं। इसके अलावा, जीविका आधारित ग्राम संगठनों द्वारा स्वच्छता श्रमदान, हस्ताक्षर अभियान और “एक पौधा मां के नाम” जैसे कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रमों का नेतृत्व ग्राम पंचायतों के मुखिया द्वारा किया जाएगा।

स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जहां उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सफाई ग्राम पंचायतों और प्रखंड की टीम द्वारा की जाएगी।

बैठक में सोनू कुमार गुप्ता (प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी), निहारिका राय (अंचल पदाधिकारी), प्रकाश कुमार (प्रखंड समन्वयक) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here