कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड में भूमि सर्वेक्षण को लेकर दुष्प्रचार से रैयतों मे भ्रम की स्थिति को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय मे बंदोबस्त पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधि व अन्य कर्मियो के साथ बैठक कर ऐसे दुष्प्रचार से रैयतों को बचने और उन तक सही जानकारी पहुंचाने पर चर्चा किया। बंदोबस्त पदाधिकारी नरेश झा ने बताया की भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूरे राज्य सहित कटिहार जिले मे भी प्रारंभ है। जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्वे को लेकर सही जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाना है। आए दिनों ऐसा देखा जा रहा है,की सर्वे को लेकर कुछ लोगों में वंशावली व अन्य कागजातो को लेकर भ्रम की स्थिति है। इन्ही भ्रांतियों को दूर करना मुख्य उद्देश्य है। वंशावली मे स्वघोषित वंशावली का सर्वे मे जरूरत है। जिसमे किसी प्रकार का कोई हफिडिविट की जरूरत नहीं है। और सरपंच,मुखिया,पंचायत सचिव आदि किसी के भी हताक्षर की भी जरूरत नहीं है। वहीं अन्य दस्तावेजों को लेकर भी लोगों में परेशानी देखी जा रही है। उसके लिए भी कहना है,की भूमि संबंधित दस्तावेज भी धीरे धीरे दुरुस्त करें अभी बहुत समय है। इसके लिए कोई भी जल्दीबाजी करने की जरूरत नहीं हैं। पूरी टीम प्रखंड मुख्यालय मे है।इसके लिए प्रत्येक गांव मे अमीन जाने वाली है। स्वघोषणा लेंगे इस तरह आगे के दिनों मे सर्वे की प्रक्रिया चलेगी। सर्वे को लेकर हो रही दुष्प्रचार से लोगों को दूर करना है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ती सुमन कुमारी,मुखिया कंदलाल मुर्मू,रानी देवी,रुस्तम अली सहित अन्य कर्मी मौजूद थें।
















