अमदाबाद प्रखंड जीविका कार्यालय के प्रांगण में आज प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जीविका दीदी ने धरना प्रदर्शन किया । जानकारी देते हुए जीविका दीदी ने बतायी कि वे लोग अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है । जिसको लेकर जीविका कार्यालय सहीत सीएलएफ सेंटर अमदाबाद मे ताला जड़ दिया । और साथ ही जीविका कार्यालय से दिए गए पत्र के प्रति को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है । वहीं जीविका दिदीयों ने अपने 10 सूत्री मांग को रखते हुए कहा कि *1 :* सभी कैडरों को मानदेय कम से कम 25 हजार और नियमित हो *2:* जीविका कार्यालय की ओर से नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र मिले *3:* मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अविलम्ब रोक लगे *4:* काम से हटाने की धमकी पर रोक लगे, और धमकी देने वाले पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो *5:* सभी केडर को क्षेत्र भ्रमण भत्ता कम से कम 3 हजार हो *6:* 5 साल पुराने सभी जीविका दीदी का ऋण माफ हो इस प्रकार कुल 10 सूत्री मांग को लेकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ।धरना प्रदर्शन के दौरान जीविका दिदीयों ने नीतीश कुमार हाय हाय जैसे भी नारे लगाए । वहीं उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार हमारी मांग को पूरी नहीं करती है तो यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा । और साथ ही क्षेत्र में अब कार्य भी बाधित रहेगा ।
















