Home #katihar दुर्गा पूजा को लेकर हसनगंज थाना मे हुई शांति समिति की बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर हसनगंज थाना मे हुई शांति समिति की बैठक

61
0

आगामी होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर हसनगंज थाना प्रांगण में थाना प्रभारी व अंचल पदाधिकारी की अध्यक्षता मे पूजा समितियों और जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमे मुख्यरूप से प्रखंड प्रमुख नीलू देवी,सरपंच अनिल कुमार मंडल,गजेंद्र शर्मा,पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव,पूर्व मुखिया उस्मान गनी,पंसस मो अजीमुद्दीन,पूर्व पंसस प्रतिनिधि सदानंद तिर्की,मुकेश कुमार श्रीवास्तव,अमरनाथ यादव,ज्योतिष्कांत कुंवर सहित अन्य लोग मौजूद थें। अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार व थाना अध्यक्ष ने मौजूद लोगों से जिला द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए शांतिपूर्ण माहौल मे पूजा संपन्न करने की अपील की साथ ही भीड़ भाड़ वाले जगहों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाइटिंग की वायवस्था,सीसी टीवी कैमरा आदि लगाने की बात कही गई। वहीं अतिरिक्त पुलिस बलों की मौजूदगी की भी बात कही गई। थाना अध्यक्ष अनीस कुमार ने डीजे जैसे ज्यादा शोर करने वाले साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कहते हुए कहा की पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी साथ ही किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं पर नजर पड़ते ही इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देने की बात कही गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here