Home #katihar स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मनिहारी स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित चिकित्सा...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मनिहारी स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित चिकित्सा शिविर

56
0

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिहारी में शनिवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत एक “चिकित्सा शिविर” आयोजित किया गया। इस शिविर में दिलारपुर, बघार, बाघमारा, बोलिया के स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छता पर्यवेक्षकों की स्वास्थ्य जांच की गई, दवाएं उपलब्ध कराई गईं, और आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए।

प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड समन्वयक प्रकाश कुमार की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। गुंजन कुमारी और निक्की कुमारी (ANM), मनीष कुमार (डाटा ऑपरेटर), परमानंद यादव, विकास यादव, मो. जहांगीर (स्वच्छता पर्यवेक्षक) समेत अन्य कर्मी जैसे चंदन मंडल, भरत कुमार यादव, मंचन मंडल, दिनेश मंडल, शंकर मंडल, रामजी यादव, ननक सहनी और नवीन कुमार भी उपस्थित रहे। शिविर में सभी कर्मियों को कचरे के सुरक्षित निपटान के लिए सैफ्टी किट, ग्लव्स, जूते और मास्क पहनने की सलाह दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here