कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के नरहिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की रात एसएच-77 सड़क पर अज्ञात वाहन ने रहटा से समेली जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी चंदन कुमार मंडल और सरिता देवी को टक्कर मार दिया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सरिता देवी को मृत घोषित कर दिया वहीं मृतका की पति चंदन कुमार मंडल जख्मी है जिनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पाते ही पोठिया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।
घटना के बारे में मृतका की पति चंदन कुमार मंडल ने बताया कि हम लोग रहटा गांव से अपने रिश्तेदार के यहां समेली श्रद्धा क्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दरमियान नरहिया पेट्रोल पंप के समीप विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया दोनों पति-पत्नी जख्मी हो गए स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली इलाज के लिए ले गया जहां चिकित्सकों ने मेरी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। मुझे छोटे-छोटे दो बच्चे हैं मेरी पत्नी जीविका दीदी समूह की सी एम थी।
घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
















