मनिहारी थाना क्षेत्र मुजवार गांव में जहां 22 वर्षीय की रिमझिम कुमारी फंदे से लटक के मौत हो गई की शादी एक छह महीने पहले ससुराल वाले द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी
मनिहारी के मुजवार गाँव में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों पिता इंद्रदेव यादव ने आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार मानसिक प्रताड़ना देते थे। जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो पति ने उसे फांसी पर लटका कर मार डाला।
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ शादी के बाद से ही दुर्व्यवहार किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “ससुराल वालों ने मेरी बेटी की हत्या कर दी।”
मृतक के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था इसलिए मेरे पिताजी ने उसे रात में फटकार लगाया था और दिन में फंदे से लटक गई
मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार मनिहारी थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति रामप्रवेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुराल के अन्य सदस्य अभी फरार हैं।
जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। पुलिस फिलहाल सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या और हत्या दोनों शामिल हैं।
















