समाजसेवी गौरव अग्रवाल ने नगर पंचायत के चरवाहा विद्यालय क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित सैकड़ों परिवारों के बीच सूखा राशन और बर्तन वितरित किए। इन परिवारों को महीनों से बाढ़ के कारण गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें अब तक सरकारी राहत (जीआर राशि) भी प्राप्त नहीं हुई थी। ऐसे समय में गौरव अग्रवाल की ओर से की गई यह मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।वितरण के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद श्रवण शर्मा ने
गौरव अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा की इस आपदा को घड़ी में पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए गौरव अग्रवाल सामने आए इसके लिए वे बढ़ाई के पात्र हैं जबकि कई संपन्न लोग हैं लेकिन आपदा की घड़ी में मदद के लिए कुछ लोग हीं सामने आते हैं।
इस वितरण कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जुगनू चौधरी और प्रदीप चौधरी भी उपस्थित थे।
















