कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के ग्रीन शॉप पारा में चोरी करने गए आरोपी को मोहल्ले वाले ने चोरी करते पकड़ लिया फिर क्या था गुस्साए लोगों ने चोर को पोल से बांध दिया ,और जमकर धुनाई की ,स्थानीय लोगों की माने तो चोर लगातार मोहल्ले के लोगों को अपना शिकार बना रहा था ,आए दिन लोगो के घरों से चोरी की घटना सामने आ रही थी ,और आज लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया फिर गुस्साए भीड़ ने फैसला ऑन थे स्पॉट कर दिया और चोर को पोल से बांध कर जमकर धुनाई की ,फिर पुलिस को फोन किया ,पुलिस ने आरोपी चोर को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है फिलहाल आधार कार्ड से मिले पते के अनुसार चोर फरीदाबाद का रहने वाला बताया जा रहा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है
















