Home #indian railway#katihar rail भारतीय रेल ने इस त्योहारी सीजन के दौरान यात्री यातायात में रिकॉर्ड-...

भारतीय रेल ने इस त्योहारी सीजन के दौरान यात्री यातायात में रिकॉर्ड- ब्रेकिंग उपलब्धि किया हासिल

41
0

भारतीय रेल ने इस त्योहारी सीजन में यात्री परिवहन में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है। इस संबंध में एन एफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया किजिसमें 1 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 65 लाख से अधिक यात्रियों को सफर करवाया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त जनसंख्या से भी अधिक, मात्र 24 घंटों में ही यात्रा की है । इस अवधि के दौरान, विशेष ट्रेन सेवाओं के माध्यम से लगभग 7.5 करोड़ यात्री बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड की यात्रा कर चुके हैं, जो उच्च मांग के समय में कुशल और सुलभ यात्रा समाधान प्रदान करने के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वही 4 नवंबर को भारतीय रेल ने 120.72 लाख से अधिक गैर-उपनगरीय श्रेणी के यात्रियों और उपनगरीय यातायात में अतिरिक्त 180 लाख यात्रियों को सफर करवा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया, जो इस वर्ष का सबसे उच्चतम एक दिवसीय यात्री आंकड़ा है।
             वही बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, भारतीय रेल ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2024 तक 7,666 विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित करने के लिए निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 4,429 सेवाओं से 73% अधिक है। पीक दिनों के दौरान, 3 नवंबर को 207 ट्रेनें, 4 नवंबर को 203, 5 नवंबर को 171 और 6 एवं 7 नवंबर को 164 ट्रेनें चलाई गईं। 8 नवंबर, 2024 से शुरू होने वाली प्रत्याशित छठ वापसी की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेल ने समस्तीपुर और दानापुर जैसे विशेष मांग वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त विशेष ट्रेनें निर्धारित की हैं, जिनमें 8 नवंबर को 164, 9 नवंबर को 160, 10 नवंबर को 161 और 11 नवंबर को 155 ट्रेनें चलेंगी। इस व्यापक व्यवस्था से पूरे सीजन में यात्रियों के लिए सहज और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित होती है
               पूर्वोत्तर सीमा रेलव ने भी यात्रियों की भीड़ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो 1 अप्रैल से 7 नवंबर 2024 तक 80 विशेष ट्रेनें चलाईं और 800 से अधिक ट्रिपो का संचालन किया, जिससे 11.35 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की और लगभग 99.77 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। पूर्वी और उत्तरी भारत के प्रमुख स्थलों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
         पूर्वोत्तर सीमा रेलवे  ने प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के मजबूत उपाय लागू किए हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सके। ये कदम त्योहारों के मौसम में, जब यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, एक संगठित और सुरक्षित वातावरण बनाने के उद्देश्य से उठाए गए हैं। भारतीय रेल और पू.सी.रेलवे साथ मिलकर, एक सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने और क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय मांगों के अनुसार यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here