आज रानी झांसी शिशु मंदिर ओ टी पाड़ा कटिहार में संस्कृति संरक्षण परिषद कटिहार की बैठक सुधीर कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में वर्तमान समय में भारत एवं भारत के बाहर हिन्दू परिवार के साथ घटीत घटना पर चिंता ब्यक्त करते हुए परिषद् के महामंत्री विनय भूषण ने कहा कि हिन्दू समाज के बीच सत्ता लोलुप राजनेताओं ने जाती गत बिद्वैस फैलाकर देशके भितर 1946 वाली हालत पैदा करने की कोशिश में प्रयासरत है, जो चिंता का बिषय है। जैसे कि आग लगने पर कुत्ता नहीं जलता जलता तो गाय बकरी आदमी है, वैसे ही 1946 के डायरेक्ट एक्शन में एक भी नेता नहीं कटे नहीं मरे। पुरे स्वतंत्रता के आंदोलन में एक भी कांग्रेसी नेता को फांसी अथवा आजीवन कारावास की सजा नहीं हुआ आंदोलन में मरने वाले आंदोलनकारी के परिवार स्वतंत्र भारत में दिन हीन दशा में जीवन जीने को मजबूर हुए। अब अपने अतीत से प्रेरणा लेकर बर्तमान में प्रयास कर भविष्य को सुरक्षित करने की जरूरत है। इस कारण आगामी 8 दिसम्बर 2024 को जिले का संस्कृति चिन्तन बैठक का निर्णय लिया गया जिसमें जिले के सभी संस्कृति प्रेमी को आमंत्रित कर दिनभर चिन्तन कर भविष्य की रणनीति तय किया जायेगा। चिन्तन बैठक के लिए कार्यक्रम प्रमुख हरेन्द्र श्रीवास्तव सह प्रमुख महेन्द्र पासवान को बनाया गया साथ में प्रोफेसर राम दिनेश ठाकुर, प्रोफेसर शुधांशु गुप्ता, इन्द्र जीत सिंह एवं सुधीर कुमार राय भी रहेगे। बैठक में अनिल कुमार मिश्र, सुधीर राय, महेन्द्रप्रसाद, सुधांशु गुप्ता, एवं जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे सभी ने चिन्तन बैठक को सफल बनाने का संकल्प लिया।
















