गुप्त सूचना के आधार पर हसनगंज पुलिस ने अंग्रेजी शराब सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना अध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बहुआकोल में छापामारी कर संजय कुमार उरांव,पिता–गेंदालाल उरांव को टू प्वाइंट फॉर एमएल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे शराब अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
















