Home #katihar पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न

पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न

55
0

कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन हुआ। बताते चलें कि अमदाबाद प्रखंड में 10 पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए 11 नवंबर से 13 नवंबर तक नमांकन दाखिल किया गया था। जिसके बाद 26 नवंबर को पहले चरण मे आज सुबह से ही 8 पंचायत में मतदान केंद्र चिह्नित किया गया था। जहां पहले सुबह से मतदाता लंबी कतार में लाइन लगकर अपना_अपना मतदान किया। बताते चले कि चुनावी मैदान में केवल 20 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। एव 101 उम्मीदवार सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में अपना भाग आज अजमाएंगे। वही सभी मतदान केंद्र में सुरक्षा बलों की पुख्ता तैनाती कि गई थीं। वही पुलिस बल ने सुबह से ही मतदान क्रेंदो में तैनात थे अमदाबाद पुलिस ने सभी 8 मतदान केंद्रों में सांति पूर्ण माहौल एव सुरक्षा बलों के साथ सभी मतदान केंद्रों में मतदान कराया। वही जानकारी देते हुए अमदाबाद प्रखंड विकाश पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि 8 पंचात में कुल 52% मदान संपन हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here