Home #katihar चौथे दिन मिला पूर्व डीआरएम का शव, कटिहार रेलमंडल में शोक

चौथे दिन मिला पूर्व डीआरएम का शव, कटिहार रेलमंडल में शोक

101
0

कटिहार रेल मंडल के पूर्व लोकप्रिय डीआरएम एवं पीसीएसओ कर्नल शुभेंदु कुमार चौधूरी का शव मिलने पर कटिहार रेल मंडल में शोक की लहर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सुरक्षा विभाग के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल शुभेंदु कुमार चौधूरी रविवार को अरूणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में निरीक्षण के क्रम में गिरने के बाद से लापता हो गये थे। जिनकी खोजबीन एनडीआरएफ की टीम के साथ रेल और जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही थी। जिनका लापता होने के चौथे दिन बुधवार को उनका शव घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर डाउनस्ट्रीम में बरामद किया गया। जिसपर शाम में मछुवारों की नजर शव पर पड़ी उसके बाद मछुआरों के द्वारा स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की और उसके बाद पूरे रेल मंडल में शोक की लहर दौड़ गई। वे काफी सक्रिय और चर्चित व अनुभवी रेल अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। जिनकी कमी सभी को हमेशा खलेगी। वही सभी रेल अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्राथना किया है। इस घटना से कई रेलवे अधिकारी और कर्मचारी सदमे मे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here