भारतीय रेल के संगठन की मान्यता हेतु आगामी चुनाव जो कि 4, 5 और 6 दिसंबर को होने वाले हैं, को लेकर कटिहार मंडल के मजदूर यूनियन (एनएफआरएमयू ) ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। यह आयोजन न केवल अपनी शक्ति और एकजुटता को प्रदर्शित करने का अवसर था, बल्कि सभी रेल कर्मचारियों को जोड़ने और एक सकारात्मक संदेश देने का माध्यम भी बना।
वही इस ऐतिहासिक रैली में 600 से अधिक बाइक से मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के प्रमुख संयोजक मंडल संयोजक संजय गोस्वामी के नेतृत्व में यह रैली सफलता का प्रतीक बनी। उनके साथ संगठन मंत्री ऊमाशंकर, शाखा सचिव सुमन मिश्रा, सरोज कुमार, और विजय प्रकाश जी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मजदूर यूनियन के मंडल संयोजक संजय गोस्वामी ने बताया कि मजदूर यूनियन शुरू से ही रेल कर्मचारियों के हक और अधिकारों की रक्षा करता रहा है। मजदूर यूनियन का मुख्य उद्वेश्य रेलकर्मियों कोउनकी सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देना, रेल।कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देना, हर कर्मचारी की आवाज़ को मंच तक पहुंचाना है। जिसमें मजदूर यूनियन हमेशा सफल और सक्रिय भूमिका में रहा है।
मजदूर यूनियन ने अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं जिसमें महंगाई भत्ते में वृद्धि, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, प्रमोशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
वही मजदूर यूनियन ने सभी रेल कर्मचारियों से अपील किया है कि यह चुनाव केवल वोट का नहीं, बल्कि अपने भविष्य को सुरक्षित करने का अवसर है। हम सभी रेल कर्मचारियों से अपील करते हैं कि वे 4, 5 और 6 दिसंबर को अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग चकका छाप में करते हुए मजदूर यूनियन (एनएफआरएमयू) को भारी मतो से विजयी बनाएं। मजदूर यूनियन की इस ऐतिहासिक पहल से यह स्पष्ट है कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य रेल कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम करना है। जिसे सब को।मिलकर और अधिक सशक्त बनाना है।
















