कोढ़ा प्रखण्ड मुख्यालय में शनिवार को पैक्स चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतगणना के बाद सभी विजेताओं की घोषणा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने की तथा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजकुमार पंडित, सहायक निर्वाची पदाधिकारी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल मुस्तैद रहे। जानकारी के मुताबिक खेरिया पंचायत से अवधेश कुमार जायसवाल 211 मतों से अपने प्रतिद्वंदी रजी अहमद को पराजित किया। जबकि फुलवरिया पंचायत में कृष्ण कुमार साह 364 माता से अपने प्रतिद्वंदी अरुण कुमार सिंह को पराज्य किया, चंदवा पंचायत में राजेश यादव 371 मतों से पुलकित यादव को हराया। बिषहरिया पंचायत से संजय कुमार 81 मतों से तेजनारायण यादव को पराजित किया। वहीं बहरखाल पंचायत में अनिल कुमार यादव 10 मतों से अपने प्रतिद्वंदी सुनील कुमार को पराजित किया। महिनाथपुर पंचायत में विनोद कुमार सिंह 824 मतों से किरण कुमार सिंह को पराजित किया। जबकि मखदमपुर पंचायत में कृत्यानंद दास 301 मतों से अपने प्रतिद्वंदी संतोष कुमार मेहता को हराया।भटवारा पंचायत से शौरभ कुमार यादव 102 मतों से अपने प्रतिद्वंदी भीम कुमार को पराजित किया। इसी प्रकार बिनोदपुर पंचायत से मोहम्मद अकमल, रामपुर पंचायत से सरोज सिंह विजय हुये। मधुरा पंचायत से मामून रशीद, बिशनपुर कमलेश कुमार सिंह, दिघरी से पवन कुमार यादव विजय हुआ।जबकि मुसापुर,राजवाड़ा,बासगरा,दक्षिणी सिमरिया पंचायत में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध हुए थे। जिसमें मुसापुर पंचायत से विपिन रजनीश कुमार चौरसिया, बासगरा से प्रिय रंजन कुमार, राजवाड़ा से राजीव रंजन कुमार एवं दक्षिणी सिमरिया पंचायत से मोहम्मद अशफाक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मतगणना के बाद बीडीओ ने सफलतापूर्वक मतगणना सम्पन्न कराने को लेकर सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
















