कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत मे लगातार चौथी बार निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद के रूप मे राजीव रंजन उर्फ पप्पू राय निर्वाचित घोषित किए गए हैं। श्री राय पहली बार 2004 मे पैक्स अध्यक्ष बने थें। उसके बाद से लगातार चौथी बार निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। साथ ही वर्ष 2006 से लगातार वार्ड सदस्य पद के लिए भी निर्वाचित होते आ रहे हैं। वर्ष 2006 और वर्ष 2011 मे राजवाड़ा पंचायत के उप मुखिया पद पर चुने गए थें। वहीं आज भी पंचायत के उप मुखिया पद पर बने हुए हैं। श्री राय ने बताया कि समाज सेवा करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान मे आए थें। और पंचायत की जनता व किसान उनपर विश्वास जताया है। किसान व जनता के प्यार और आशीर्वाद से उन्हें फिर से चौथी बार सेवा करने का मौका मिला है। जनता के इस विश्वास को वे टूटने नहीं देंगे।
बता दें कि समाज सेवा करने की भावना उन्हें विरासत मे मिली है। श्री राय के पिता अधिवक्ता सुरेश कुमार राय एमए बीएएल की डिग्री प्राप्त करने के उपरांत समाज सेवा करने की भावना से वर्ष 1971 मे रौतारा पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़े थें,और काफी मतों के अंतर से चुनाव जीते थें। उसके उपरांत वर्ष 1978 मे रौतारा पंचायत के विभाजन के पश्चात राजवाड़ा पंचायत बनने पर राजवाड़ा पंचायत का मुखिया बने थें। और लंबे समय तक वे इस पद पर रहें। साथ ही रौतारा और राजवाड़ा पंचायत मे लगातार दो बार निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित रहने के साथ साथ जिला पंचायत परिषद,जिला विद्युत कक्ष के अध्यक्ष व कोशी सिंचाई समन्वयक समिति के तीन बार अध्यक्ष पद पर भी वे रहे हैं। साथ ही कई सामाजिक संगठनो मे वे अध्यक्ष और सदस्य जैसे पद पर वे रह चुके हैं।
















