मनिहारी थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन क्लीन” के तहत विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तेरासी टोला स्थित मुख्य सड़क के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान ट्विंकल कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता देव प्रसाद यादव, निवासी नया टोला, जगवाटी, थाना मनिहारी, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया।
पुलिस ने युवक को विधिवत गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस छापेमारी में मनिहारी थाना के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
















