कटिहार जिला के सेमापुर ओ०पी० अन्तर्गत टोला सेवक लीला कुमारी हत्या कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने बारह घंटे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। उक्त बातों की जानकारी पुलिस अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक-चार दिसम्बर 2024 को संध्या करीब छह बजे ओ०पी० अध्यक्ष सेमापुर को ग्रामिणों द्वारा सेमापुर बाजार काली मंदिर के पीछे टीन टाटी से निर्मित घर में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई।जिसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए ओ०पी० अध्यक्ष सेमापुर प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु घटनास्थल पर पहुँचे जहां जाँच एवं सत्यापन के क्रम में पता चला कि मृतक महिला का नाम लीला कुमारी पिता-हीरालाल रजक ग्राम सेमापुर बाजार, थाना बरारी (सेमापुर) जिला-कटिहार है। साथ ही जाँच के दौरान ओ०पी० अध्यक्ष को जानकारी मिली कि उक्त महिला की हत्या चन्दन सिंह पिता राम जतन सिंह ग्राम दुर्गापुर कुशवाहा टोला थाना बरारी (सेमापुर) जिला-कटिहार ने चाकू मारकर किया है। जिसके पश्चात् अनुसंधान के कम में ओ०पी० अध्यक्ष सेमापुर द्वारा अपने ओ०पी० के पुलिस पदाधिकारी एवं बल के सहयोग से तकनिकी एवं वैज्ञानिक तरीके तथा आसूचना तंत्र के आधार पर त्वरित कार्रवाई एवं छापेमारी करते हुए घटना में शामिल प्राथमिकी अभियुक्त चन्दन सिंह पिता राम जतन सिंह ग्राम दुर्गापुर कुशवाहा टोला थाना-बरारी (सेमापुर) जिला-कटिहार को बारह घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त किये गए चाकू को बरामद किया गया है। इस संदर्भ में मृतका की मां बिमला देवी पति-हीरालाल रजक ग्राम सेमापुर बाजार थाना-बरारी (सेमापुर) जिला-कटिहार के फर्दबयान के आधार पर बरारी (सेमापुर) थाना कांड संख्या 343/24, दिनांक पांच दिसम्बर 2024 दर्ज किया गया है। घटना का मूल कारण मृतका एवं प्राथ०अभि० के बीच प्रेम प्रसंग का है और इसी में दोनों के बीच हुए अनबन के कारण यह घटना प्राथमिकी अभियुक्त द्वारा किये जाने की बात प्रकाश में आई है। छापेमारी में ओ०पी० अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव,पु०अ०नि० बैजू कुमार, गौरव कुमार,रागिनी कुमारी, पी०टी०सी अम्बेद कुमार, अमन कुमार आदि शामिल थे।
















