Home #katihar श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 349 वां महान शहीदी गुरुपर्व...

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 349 वां महान शहीदी गुरुपर्व पर निकाली गई शोभायात्रा।

136
0

Katihar जिला के बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित श्री गरुतेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा में 349 वां महान शहीदी गुरुपर्व के मौके पर सिख समुदाय के लोगों ने गुरुवार को गुरुग्रंथ साहिब की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। ऐतिहासिक गुरुद्वारा सरदार नगर लक्ष्मीपुर से अपराहन 12.30 बजे शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी वाली गाड़ी को फूल-मालाओं एवं झालरों से भव्य रूप दिया गया । शोभायात्रा बरारी हाट, थाना चौक, हॉस्पिटल चौक के सामने से पुनः दलाल चौक से वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
वहीं 6 दिसंबर को प्रातः 10 बजे श्री गुरु साहिब जी के अखंड निरंतर पाठ की पम्पूर्णता के पश्चात भव्य धार्मिक दीवान का आरंभ जिसमे गुरु यश, व्यायाख्यान कथा कीर्तन का आलौकिक प्रवाह सायं 4 बजे तक चलेगा।उसके बाद बच्चों के लिए विशेष धार्मिक प्रतियोगिता कार्यक्रम संध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक।
जबकि गुरु का लंगर अटूट वितरण होगा।
वहीं इस शोभायात्रा में गुरुद्वारा प्रधान सरदार प्रदीप सिंह,सरदार मलकीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह संजु, मुखिया प्रतिनिधि राजीव भारती, संजय यादव,राण सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here