राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह मुखिया संघ जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव के द्वारा किया गया । वहीं मंच संचालन राजद नेता बिमल मलाकार ने किया।
वहीं बैठक में मुख्य रूप से कटिहार जिला प्रभारी राबिया खातुन मौजूद थी।
वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह मुखिया संघ जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव ने कहा कि आगामी 21 दिसंबर को कटिहार टाउन हॉल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता संवाद होना है जिसके तहत कार्यकर्ता संवाद को सफल बनाने को लेकर लेकर चर्चा किया गया।
वहीं जिला प्रभारी राबिया खातुन ने बताया कि चुनाव का बिघुल बज चुका है सभी बुथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ पर मजबूती के साथ लग जाना है। इस अवसर पर राजद नेता कुंदन यादव,राजद नेता अमरेन्द्र सिंह संजु, राजद नेत्री बेबी कुमारी, राजद नेता ऐनुल हक, राजद नेता मोहम्मद जाहीद,राजद नेता मनोहर यादव, राजद प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष तनबीर आलम,राजद नेता विश्वनाथ चौधरी,सरताज आलम उर्फ गुड्डू, राजद नेता मनिकांत यादव, मुखिया इब्राहिम, गुड्डू यादव, मनोज ठाकुर,आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
















