Home #katihar फलका प्रखंड के काँग्रेस अध्यक्ष सह उप मुखिया मो० साजिद गिरफ्तार

फलका प्रखंड के काँग्रेस अध्यक्ष सह उप मुखिया मो० साजिद गिरफ्तार

58
0

आपसी रंजिश में चाकू मारकर हत्या करने के प्रयास मामले के हैं नामजद अभियुक्त साजिद

  • चाकू मार कर हत्या के प्रयास कांड के मुख्य आरोपी सह काँग्रेस अध्यक्ष सह उप मुखिया मो० साजिद को मंगलवार को फलका पुलिस ने गिरफ्तार न्याययिक हिरासत में भेज दिया। चर्चा यह भी है कि इससे पूर्व गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ साजिद और उनके समर्थकों द्वारा नौक झोक भी हुई थी। विदित हो कि 17 अक्टूबर के रात्रि फलका थाना क्षेत्र फुलडोभी गाँव निवासी मो० सज्जाद को आपसी रंजिश के कारण पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप जख्मी कर दिया था। वर्तमान में पूर्णिया के निजी अस्पताल में इलाजरत है। इसी मामले में सज्जाद के पुत्र मो० तारिक ने मो० साजिद सहित आठ लोगों पर कांड दर्ज करवाया था। घटना के दूसरे दिन दिन तीन नामजद अभियुक्त.इजराइल, मो.कासिर, मो. सादाब उर्फ लालू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष बचे नामजद अभियुक्त मो० साजिद रिहान,मो.दारा,मो.रिजवान मो.आजाद को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस लगातर छापेमारी कर रही थी। बहरहाल कांड मुख्य आरोपी मो० साजिद को गिरफ्तार करने में फलका पुलिस को कामयाबी मिली है। मामले में सदर एसडीपीओ-दो धर्मेन्द्र कुमार ने अनुसंधान के बाद घटना को सत्य बताते हुवे गिरफ्तारी का निर्देश दिए थे। मामले में कांड आइओ दीपक कुमार पटेल ने बताया कि मो० साजिद को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here