बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्रत्येक पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण के लिए ग्राम पंचायत बलिया बेलौन मुखिया मेराज आलम द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौन, शेखपुरा मुखिया पति अरब आलम द्वारा मदरसा हमीदया जीतवारपुर, शेखपुरा, बीझारा मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूम, शिकारपुर मुखिया प्रतिनिधि सहरयार आलम द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहीनगर, रिजवानपुर मुखिया तहमीद सद्दाम द्वारा दिलशादपुर मदरसा, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन द्वारा मदरसा मजहरूल इस्लाम तैयबपुर, चनदहर मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर द्वारा मदरसा जामेउल ओलुम कालीदासपुर, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजुल हक द्वारा बाढ आश्रय भवन के पास, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद द्वारा पंचायत भवन परिसर भैलागंज, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव द्वारा नया टोला मदरसा बालूगंज में खेल मैदान निर्माण का शिलान्यास किये, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार मनीष ने बताया की प्रत्येक पंचायत में नौ लाख सत्तर हजार की लागत से खेल मैदान का निर्माण तीन माह में पूर्ण करना है, इस में बेडमिंटन, वालीबॉल, बास्केटबॉल, रनिंग ट्रेक सहित एक स्टोर रूम का निर्माण होना है, निस्ता एवं बेनी जलालपुर पंचायत में जमीन चिन्हित नहीं होने की जानकारी दी है, इस अवसर पर पीटीए राजेश कुमार, पीआरएस मलिक मुस्तफा, मनोज कुमार सहित जिला परिषद मुनतसीर अहमद, महफुजुर रहमान, रंजीत दास, संजय यादव, प्रकाश कुमार राय, मुन्नी देवी, माहे आलम, जुनेद ए, रूसतुम अली, अबरार, जहांगीर, शमीम सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे,
















