भारत सरकार द्वारा देश में नई चेतना अभियान के तहत महिलाओं के जेंडर समानता को प्रोत्साहित करने एवं जेंडर आधारित हिंसा तथा भेदभाव को रोकने के लिए मास्टर ट्रेनरों का तीन दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले महिला एवं पुरुष पदाधिकारी को जेंडर संवेदीकरण, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण , प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2023, पोक्सो एक्ट एवं शून्य प्राथमिक की विषयों पर प्रशिक्षण महिला एवं बाल विकास निगम मुख्यालय बिहार पटना के सभागार कक्ष संपन्न हुआ है।
जिसके लिए कटिहार रेल से रेल एसपी डॉक्टर संजय भारती के द्वारा कटिहार से दो अनुभवी महिला पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक करुणा देवी व परिचार नीलम को नामित कर पटना भेजा गया है जिनके द्वारा सभी को ट्रेनिंग दी गई। गोरतलब है की रेल एस पी डॉक्टर संजय भारती द्वारा 2023 से लागू नए बीएनएस कानून के संबंध में भी लगातार रेल पुलिस पदाधिकारी और जवानों को अपराध गोष्ठी व कार्य के दौरान क्लास दी जाती है।
















