लोक आस्था का महापर्व चैती छठ कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में मनाया जा रहा है। रविवार को कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिए। कठोर तपस्या वाला चार दिवसीय महापर्व चैती छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल देखा जा रहा है। हर तरफ छठी गीत सुनाई पड़ रहा है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में कृत्रिम घाट बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किए। श्रद्धालुओं के द्वारा रविवार की अहले सुबह से ही अपने घरों में छठ मैया की पूजा अर्चना करने के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने में लगे हुए थे। सोमवार की संध्या डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। जबकि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ पूजा संपन्न हो जाएगा। आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार एक चैत्र महीना और दूसरा कार्तिक महीना में हालांकि कार्तिक शुक्ल पक्ष को मनाए जाने वाला छठ पर्व को मुख्य माना जाता है।