किसानों को दी गई जैविक खेती पर जानकारी कोढ़ा
गुरुवार को जिले कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैविक कोरिडोर योजना के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार ने की। इस कार्यक्रम में जैविक खेती के महत्व और उसके फायदों पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यशाला के दौरान किसानों को वर्मी कम्पोस्ट और घना जीवाअमृत , एवं नीमास्त्र के उपयोग से जैविक खेती के तरीकों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से सब्जी,बागवानी और अन्य खेती में जैविक विधियों के उपयोग पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में लगभग एक सौ पचास प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। जिनमें से पंचलाल मंडल ने जैविक खेती के अपने अनुभव को साझा किये। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जैविक खेती न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि यह मृदा की उर्वरता बनाए रखने और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद तैयार करने में भी सहायक है। इस दौरान प्रभारी सहायक पाट प्रसार पदाधिकारी,
उप-परियोजना निदेशक आत्मा कटिहार ने भी विस्तार रूप से जानकारी दिये। अवसर पर कृषि समन्वयक दीपक कुमार पटेल,
संजय कुमार, ललन कुमार , स्नेहा कुमारी रंजीत कुमार बीटीएम एटीएम आकाश कुमार एवं किसान सलाहकार
पंकज कुमार,
अरुण कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती की तकनीक और महत्व से अवगत कराना था, जिसे सभी ने सराहा। अधिकारियों ने किसानों से जैविक खेती को अपनाने की अपील की।
















