राजवाड़ा मे रंग बिरंगी गोभी खेती किसानी अब नई नई तकनीकों के जरिए हो रही है। जो बदलावों की दौर से गुजर रही है। ऐसे मे अब रंग बिरंगी सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। अन्य सब्जियों के मुकाबले ऐसे सब्जियों का मूल्य भी कुछ ज्यादा मिलता है,और डिमांड भी ज्यादा रहता है। फूलगोभी के नाम और स्वाद से सामान्य सफेद गोभी को सभी लोग जानते और पहचानते हैं। लेकिन शायद कई लोग इस बात से हैरत मे होंगे कि फूलगोभी भी कई रंगों में रंगीन भी हो सकती है।
कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत मे पोषक तत्व से भरपूर रंग बिरंगी फूलगोभी की खेती हो रही है। खेतों में सफेद,हरा,पिला व बैंगनी रंग की लगी फूलगोभी चर्चा का विषय बना हुआ है। ये रंग बिरंगी गोभी सेहत के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है।
बता दें कि राजवाड़ा पंचायत के प्रगतिशील किसान उमेश कुमार सिंह अपने खेत में सामान्य सफेद रंग की गोभी के साथ साथ हरे रंग की ब्रोकली और पिला एवं बैगनी रंग के गोभी का खेती किए हैं। किसान उमेश सिंह अन्य सब्जी व बागवानी की खेती भी करते हैं। लेकिन इस वर्ष रंगीन गोभी की सफलता के जरिए दूसरे किसानों के लिए नाजिर बन गया है। क्षेत्र के लोग हैरत भरी नजरों से उत्सुकता वश रंगीन गोभी को देखने आते हैं। किसान उमेश सिंह बताते हैं,सामान्य गोभी की अपेक्षा इस गोभी का बाजार मूल्य ज्यादा मिलता है।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा ने बताया कि यह सामान्य फूलगोभी की तरह है। लेकिन यह कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यह सेहत के ख्याल से काफी लाभकारी होती है।
















