खेती किसानी मे राजवाड़ा पंचायत के किसान को पुरस्कार प्राप्त होने पर परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है। वहीं ग्रामीण सहित अन्य किसानों ने भी खुशी का इजहार किया है।
बता दें कि विगत दिनों पूर्णिया के पॉलिटेक्निक चौक समीप आर्ट गैलरी मे लगे प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रमंडल भर के किसानों द्वारा अपने उत्पाद का प्रदर्शन करने के लिए स्टॉल लगाया गया था। जहां राजवाड़ा पंचायत के किसान मोहन कुमार सिंह को अमरूद और फूलगोभी के बेहतर उत्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन तीन हजार का चेक दिया गया तो वहीं बैगन की उत्पादन के लिए तृतीय पुरस्कार 15 सौ का चेक प्रदान किया गया है। हालांकि किसान मोहन कुमार सिंह द्वारा प्रदर्शनी में लाया गया मूली आकर्षण का केंद्र रहा। किसान मोहन कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में तीन से छह किलो तक की मूली को लाया गया था।
बता दें कि राजवाड़ा पंचायत सब्जी उत्पादन का हब है। यहां अन्य गोभी के साथ साथ ब्रोकली व बैगनी और पिला रंग की गोभी की खेती के साथ साथ ताइवान अमरूद सहित कई किस्म के अमरूदों की खेती की जाती है। और यहां की सब्जी और अमरूद कटिहार पूर्णिया सहित अररिया,जोगबनी,पटना,हाजीपुर,वैशाली,साहेबगंज तक पहुंचाई जाती है।
राजवाड़ा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह उप मुखिया राजीव रंजन राय उर्फ पप्पू राय ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के किसान काफी लग्नशील व मेहनती हैं। खासकर सब्जी उत्पादक किसान पर्व त्यौहार मे और जरूरतमंदों की शादी मे मुफ्त सब्जी भी देने का कार्य करते हैं। जो काफी सराहनीय कार्य है। प्रगतिशील किसान मोहन सिंह को पुरस्कार प्राप्त होने पर पंचायत का नाम रोशन हुआ है।
















