Home #katihar शिवरात्रि पर सज रहा हसनगंज प्रखंड स्थित अतिप्राचीन शिवालय भारीडीह

शिवरात्रि पर सज रहा हसनगंज प्रखंड स्थित अतिप्राचीन शिवालय भारीडीह

48
0


कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड के बलवा पंचायत स्थित अतिप्राचीन भारीडी शिव मंदिर प्रखंड मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर और जिला मुख्यालय कटिहार से लगभग 18 किमी की दूरी पर स्थित है। प्राचीन मंदिर होने के कारण यह शिवालय श्रद्धालुओं के अटूट आस्था का केंद्र है। यहां सावन में दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। हर वर्ष महाशिवरात्रि के मौके पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवरिया मनिहारी से गंगा जल भरकर यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचते ही हैं,परन्तु स्थानीय श्रद्धालु सहित पश्चिम बंगाल, झारखंड व पड़ोसी देश नेपाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंचते हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर यहां काफी संख्या में लोग अपने बच्चों के मुंडन आदि संस्कार भी कराते हैं।

मंदिर का इतिहास :

पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू और पूर्व पंसस प्रतिनिधि सदानंद तिर्की ने बताया कि यह मंदिर करीब दो सौ वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। इस मंदिर के प्रति महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था होती है। महाशिवरात्रि में यहां मेले का आयोजन होता है। यूं तो यहां पूजा अर्चना के लिए सालोंभर भक्तों का आना जाना लगा रहता है।लेकिन सावन मास और महा शिवरात्रि पर यहां विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती हैं। भोलेनाथ के दरबार मे हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत में भरीडीह व कालसर पंचायत के हरखा पोखर शिव मंदिर का निर्माण सौरिया के राजा द्वारा कराया गया था। उस दौरान राजा व रानी अक्सर पूजा-अर्चना को पहुंचते थे। इस वजह से आज भी महमदिया से हरखा शिव मंदिर जाने वाली सड़क को लोग राजा सड़क के नाम से जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here