अंबेडकर जयंती।राजद प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव के नेतृत्व में सैकड़ों दलित महादलित समाज के लोगों ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर का 135वीं जयंती धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल शामिल थे। कार्यक्रम के पश्चात लोगों के बीच प्रसाद के रूप में बुंदिया का वितरण किया गया। क्रमबद्ध होकर लोगों ने बाबा साहब के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर श्री कुणाल ने कहा कि संविधान निर्माता ने वंचित शोषित समाज के लिए जो कुछ भी दिया उसे छीनने की कोशिश की जा रही है संविधान को ख़त्म कर फिर से मनुवाद व्यवस्था लाने की कोशिश की जा रही है।उन्होने कहा कि अंबेडकर ने जो संविधान में अधिकार दिया उसे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने जमीन पर व्यवहारिक रूप से लागू किया अधिकार मांगने की ताकत दिया। उन्होने कहा कि अंबेडकर का अधूरे सपना को पूरा करने के लिए 2025 में तेजस्वी सरकार आयेगी। इस अवसर पर श्रीलाल उरांव ने कहा कि लोकतन्त्र में मतदान नहीं मताधिकार होता हमें एक एक मत के बदले हमें रोजी रोजगार रोटी कपड़ा और मकान चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह ने बाबा साहब के जीवन में संघर्षों पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में राजद के प्रीतम सिंह चंद्रवंशी बिनोद यादव संजय मंडल मो कलाम लक्ष्मण उरांव प्रह्लाद साह अशोक झा मो बसीर जामुन ऋषि संजय मंडल मो सिराजुद्दीन
















