Home #katihar चिराग तले अंधेरा वाली कहावत” को सेमापुर में चरितार्थ कर रहा बिजली...

चिराग तले अंधेरा वाली कहावत” को सेमापुर में चरितार्थ कर रहा बिजली विभाग: भुवन अग्रवाल

28
0

कटिहार जिला के बरारी प्रखंड की सेमापुर पंचायत के व्यापारियों एवं स्थानीय ग्रामीण की शिकायत पर चैम्बर अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कटिहार बिजली आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए पत्र लिखा है| पत्र की जानकारी देते हुए चैम्बर के महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि कटिहार जिले का सेमापुर पंचायत व्यवसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है| यह मक्के की बड़ी मंडी के रूप में चर्चित है| किंतु, इस भीषण गर्मी में बिजली की आपूर्ति बदहाल स्थिति में है| कहने को तो सेमापुर में पावर सब स्टेशन है लेकिन पावर सब स्टेशन में लाइन रहने के बावजूद इस पंचायत के अन्य फीडरों में बिजली को डाइवर्ट कर दिया जाता है जो चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को ज्यादा चरितार्थ करता है| जिस पंचायत में सब स्टेशन अवस्थित है, उसमें अंधेरा रहता है| पावर सबस्टेशन के आसपास के अधिकांश पंचायत के उपभोक्ता भी बिजली की दयनीय स्थिति से परेशान हैं| लोड सेटिंग के नाम पर भी विभाग की ओर से घंटे बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है| घंटे बाद बिजली आपूर्ति जब चालू की जाती है तो उसके बाद मेंटेनेंस के नाम पर पुन: बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। विभाग की इस लापरवाही से व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। महासचिव ने बरारी प्रखंड के चर्चित सेमापुर बाजार में बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर अभिलंब कारगर उठाने की मांग की है। स्थानीय व्यवसायी विनोद टिबड़ेवाल, चैम्बर सदस्य रवि आजाद, शांति जायसवाल ने भी चैंबर की मांगों का समर्थन करते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है। साथ ही व्यवसायियों की समस्याओं को संज्ञान में लेने के लिए चैम्बर का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here