Home #katihar निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिवक्ता संघ में विजई सभी प्रत्याशियों के बीच की...

निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिवक्ता संघ में विजई सभी प्रत्याशियों के बीच की गई सर्टिफिकेट का वितरण।

22
0

कटिहार अधिवक्ता संघ में आयोजित चुनाव के दौरान विजई प्रत्याशियों को गुरुवार को पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह और सहायक चुनाव प्रभारी सिंघेश्वर प्रसाद गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष महानंद यादव , सचिव विजय कुमार झा, उपाध्यक्ष उमेश लाल यादव , युगल किशोर यादव ,मोहम्मद अहसान ,कोषाध्यक्ष भारतेश , संयुक्त सचिव रूपेश कुमार, मनोज कुमार ठाकुर , रवि रंजन सिंह , सहायक सचिव भास्कर प्रसाद सिंह सोनू , राजेश कुमार केसरी, सुमित वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार, प्रियंका कुमारी, अमरेश कुमार, अबोध कुमार, पुरुषोत्तम कुमार , किशोर कुमार रंगीला, नागेश्वर कुमार , ऑडिटर अनिल कुमार सिंह, राम नाथ केशरी , लाइब्रेरियन अभिषेक कुमार, निगरानी सदस्य विनोद पोद्दार , प्रदीप कुमार गुप्ता, यशस्वी कुमार अग्रवाल उर्फ जिम्मी अग्रवाल को प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामना दी गई।
वही अधिवक्ता संघ के शांतिपूर्ण मतदान आयोजित करने के लिए चयनित प्रतिनिधियों द्वारा चुनाव पदाधिकारीयो को माला पहनाते हुए धन्यवाद दिया गया। अब जल्दी नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित कर संघ की नई रूप रेखा तैयार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here