Home #katihar जनता दरबार में लोगों की समस्यायों का महापौर उषा देवी अग्रवाल ने...

जनता दरबार में लोगों की समस्यायों का महापौर उषा देवी अग्रवाल ने किया समाधान

23
0

हर सोमवार की तरह इस सोमवार भी नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या से महापौर उषा देवी अग्रवाल हुई रूबरू। कटिहार शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए लगभग 20 फरियादीयों ने महापौर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें आवास योजना, सड़क, बिजली,जल जमाव एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू करवाया जिसको लेकर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुना और विभागीय लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।
मौके पर महापौर ने बताया कि कटिहार नगर निगम की जनता की सेवा मेरा कर्तव्य है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है। आज जनता दरबार में पधारे देवतुल्य जनता-जनार्दन से संवाद कर उनसे कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित की।
मौके पर निगम पार्षद कुमारेन्द्र प्रताप सिंह मोनू,खुशबू प्रवीण, पार्षद प्रतिनिधि विष्णु यादव एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here