अश्लील विडियो के नाम पर फर्जी साइबर विभिन्न राज्यों एवं अवैध वसुली मामले में कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी न्यू कॉलोनी जुराबगंज में कार्रवाई करते हुए फर्जी साइबर एस पी को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी साइबर एस पी के गिरफ्तारी के बाद साइबर पुलिस एवं कोढ़ा पुलिस की खूब चर्चा हो रही है। मामले में
कटिहार के पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार, बिहार के विभिन्न जिलों, देश के विभिन्न राज्यों से मो० नं० 8102811438 के विरूध अश्लील विडियो के नाम पर फर्जी साइबर विभिन्न राज्यों से एवं अवैध वसुली की सुचना प्राप्त हुई। साइबर थाना बनकर धमकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुये 9113155182 एवं कोढ़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फर्जी साइबर एस पी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार फर्जी साइबर एसपी शम्स तबरेज पिता दाउद अंसारी ग्राम गेडाबाड़ी न्यु कॉलोनी जुराबगंज रोड थाना कोढ़ा जिला कटिहार निवासी है।उक्त साइबर अपराधी के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है जिसमें सैकड़ों लड़कियों व महिलाओं का अश्लील वीडियो एवं फोटो पाया गया है। इस संदर्भ में कटिहार साइबर थाना कांड सं० 38/24 दि० 30.05.24 धारा- 170/292/354(डी)/384, 397/419/420 भा०द०वि० एवं 6 डी०) / 66(20)/67/67 (५०)/30 (50) आई०टी० एक्ट एवं 12 पॉक्सो एक्ट गई। आगे बताया कि उक्त अपराधी विभिन्न डेटिंग एप से लड़कियों व महिलाओं का मोबाइल नंबर निकाल कर खुद को साइबर एस पी बन कर कॉल करता था और डराता धमकता था कि तुम्हारा न्यूड व अश्लील फोटो वीडियो वायरल हो रहा है, अगर एफ आई आर नहीं होने देना चाहती हो तो मुझसे बात करो। लड़कियों व महिलायें जब डर जाती थी तो उन लड़कियों व महिलाओं को वीडियो कॉल पर बात करने पर मजबूर कर अश्लील वीडियो बना लेता था। उसी अश्लील फोटो व वीडियो के माध्यम से भया दोहन कर रकम की वसुली करता था। साथ ही साथ उन वीडियो को पोर्न साइट पर बेचकर भी धन की उगाही करता था। इस अपराध की शिकार बड़ी उम्र की लड़कियों व महिलाओं से लेकर नाबालिग लड़कियां भी हो रही थी। गिरफ्तार अपराधी के पास से बरामद मो० नं० 9113155182 एवं 8102811438 के विश्लेषण से लड़कियों/महिलाओं के साथ विडियो कॉल पर अश्लील एवं घृणित विडियो बनाते समय स्वंय भी मौजुद पाया गया है। इस अपराधी के विरुद्ध बिहार राज्य के पटना, औरंगाबाद और मुंगेर, झारखंड के धनबाद, गिरिडीह, राजस्थान के अरवल, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में पहले से ही शिकायतें दर्ज हैं। कटिहार साइबर थाना के द्वारा अन्य राज्यों से भी संपर्क स्थापित कर इसके विरूध दर्ज मामलों का पता किया जा रहा है। इस छापामारी दल में
उपाधीक्षक सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना कटिहार सद्दाम हुसैन, प्रशिक्षु पु०उपा० सीमा कुमारी, प्रशिक्षु पु०उपा० श्वेता कुमारी, पु०नि० श्री अमर प्रसाद सिंह, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष कोढ़ा थाना नंद किशोर सहनी, पु०अ०नि० राजेश कुमार कोढ़ा, पु०अ०नि० राज कुमार कोढ़ा,सिपाही शमसुद्दीन आलम,चांदनी कुमारी, गुलाम रब्बानी, चौकीदार श्री राम पासवान, इरफान, मो० शमीम आलम आदि शामिल थे।
















