देर संध्या राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर, जोगबनी के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर इकाई, जोगबनी के नगर संघ संचालक प्रकाश चंद्र विश्वास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक का शताब्दी वर्ष 2अक्टूबर 2025 को हो रहा, इसी निमित्त जोगबनी नगर भी शरद पूर्णिमा के दिन यानी पाँच अक्टूबर दिन रविवार को पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवको का भव्य और दिव्य पथ संचलन(शोभा यात्रा) निकले, का निर्णय लिया गया।
बैठक में दुनिया की सबसे बडी गैर राजनीति संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत सौ वर्षों से राष्ट्र और सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर पहुँचाने का कार्य करोडों स्वयंसेवकों के माध्यम से करता आ रहा है।
राष्ट्र जब जब विपदा आपदा का सामना किया तब तब स्वयंसेवकों ने अहर्निश तन, मन तथा धन से अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।
बैठक में सबों ने नगर के हर घर से कमसे कम एक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में आवें। साथ ही नगर सम्मानित नागरिकों से तोरण द्वार (गेट)लगाने का आग्रह किया।
बैठक में नगर कार्यवाह प्रदीप कुमार साह, विद्यालय के सचिव राजनंदन यादव, भानु प्रकाश राय, घनश्याम राम, राजेश कुमार यादव, श्याम कुमार साह, अरविन्द कुमार साह, राजेंद्र साह, रोशन कुमार, संतोष यादव सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे तथा सभी ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
Home #India #Nepal border जोगबनी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर पाँच अक्टूबर को भव्य...
















