कटिहार रेलमंडल अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह के निर्देशानुसार कटिहार रेल मंडल में लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक कुमार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एक विशेष टिकट जांच अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
इस अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 15228, 75755, 12487 सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में गहन जांच की गई। वाणिज्य टीम ने प्लेटफॉर्म, कोचों और विभिन्न सेक्शन में व्यापक चेकिंग कर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों पर कड़ी कार्रवाई की। जिसमें 326 बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलाने के अलावा 190 अनियमित यात्रियों पर दंड अधिरोपित किया गया। जिससे रेलवे को कुल ₹3,40,339/- का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।
इस संदर्भ में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि कटिहार रेल मंडल में लगातार चल रहे ऐसे सघन टिकट जांच अभियानों से यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता बढ़ी है। ये अभियान न केवल रेलवे की राजस्व वृद्धि में सहायक हैं, बल्कि यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कटिहार रेल मंडल द्वारा आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेगी। जिससे सुरक्षित, सुगम और नियमबद्ध यात्रा को सुनिश्चित किया जा सके।
इस विशेष अभियान में स्क्वाड ए, स्क्वाड–बी और स्क्वाड–सी की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसमें दो कमर्शियल इंस्पेक्टर, चार मुख्य टिकट जांच परीक्षक, 11 टिकट जांच परीक्षक तथा RPF के 2 जवान ने संयुक्त रूप से मौजूद थे।
















